Punjab के दर्जनों इलाकों में बिजली रहेगी गुल! लगेगा लंबा Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 09:53 PM

power outage in dozens of areas across punjab

जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम सब अर्बन उपमंडल इंजी. राजीव जसवाल ने बताया कि 66 के.वी.सबस्टेशन नसराला से चलते 11 के.वी. जालंधर रोड , 11 के.वी. बाला जी, 11 के.वी. आनंद फीडरों की...

होशियारपुर/ तलवाड़ा (राकेश, डीसी): जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम सब अर्बन उपमंडल इंजी. राजीव जसवाल ने बताया कि 66 के.वी.सबस्टेशन नसराला से चलते 11 के.वी. जालंधर रोड , 11 के.वी. बाला जी, 11 के.वी. आनंद फीडरों की जरूरी मुरम्मत के कारण 19 मार्च को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसी तरह सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम सिविल लाइन उपमंडल के इंजी. जसविन्द्र व जे.ई. सन्नी ठाकुर ने बताया कि 66 के.वी. सबस्टेशन फोकल प्वाइंट की जरूरी मुरम्मत के कारण 19 मार्च को बिजली की सप्लाई प्रातः 10 से 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।

इसके चलते 11 के.वी. सिविल अस्पताल, माऊंट एवेन्यू, शंकर नगर फीडरों के तहत आते इलाकों सिवल अस्पताल, सतनाम अरूपताल, दीप नगर, माऊंट एवेन्यू, विजय नगर, सरूप नगर, रमनीत एन्कलेव, फतेहगढ़, सुंदर नगर स्कीत नं. 2, न्यू फतेहगढ़ की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसी तरह सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम शहरी उपमंडल के इंजी. बलदेव राज व जे.ई. अश्विनी कुमार ने एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि 11 के.वी. केशो मंदिर फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 19 मार्च को प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते बहादुरपुर, प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, धोबी घाट रोड, नई आबादी, महंता दा डेरा, वाल्मिकी मोहल्ला व माल रोड आदि इलाके प्रभावित रहेंगे।

इसी तरह तलवाड़ा के पावरकॉम के इंजीनियर चत्तर सिंह एवं जे.ई. हरचरण सिंह ने बताया कि 19 मार्च को जरूरी मुरम्मत के कारण 11 के.वी. सांडपुर फीडर बंद रहने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके तहत नगर, नठोली, सांडपुर, इन्द्रा कालोनी, डैम रोड, दौसड़का, हलेड़, धार गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

नूरपुरबेदी  (भंडारी) : एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड दफ्तर सिंहपुर के हवाले से जारी किए गए एक बयान के माध्यम से जे.ई. अजयमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली लाइनों की जरूरी मुरम्मत किए जाने के चलते हासिल हुए परमिट के मतहत 11 के.वी. झांगड़ियां फीडर के अंतर्गत आने वाले झांगड़ियां, करूरा और साखपुर आदि गांवों की बिजली सप्लाई 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। चलते काम के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!