Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2026 12:04 PM

आज सुबह गांव तलवंडी सल्ला में स्थित राहुल ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लगने से मैकेनिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
टांडा उड़मुड (पंडित): आज सुबह गांव तलवंडी सल्ला में स्थित राहुल ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लगने से मैकेनिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रिहायशी इलाके में स्थित इस दुकान में सुबह करीब 8 बजे अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख अफरा-तफरी मच गई। गांववासियों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह तबाही मचा चुकी थी और दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान संचालक मैकेनिक राम कृष्ण पुत्र पूर्ण चंद निवासी टांडा ने बताया कि दुकान में रखी फिटिंग, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे उसे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से पास की दो अन्य दुकानों के बोर्ड और बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here