पंजाबी विद्यार्थी की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 18 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2026 12:54 PM

canada punjabi boy murder case 1 arrest

कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अल्बर्टा में एक पंजाबी विद्यार्थी बीर इंदर सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक 18 साल के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं।

कनाडा (मलकीत सिंह): कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अल्बर्टा में एक पंजाबी विद्यार्थी बीर इंदर सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक 18 साल के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि आरोपी की पहचान जिमी गैसनर द्वारा हुई है जो लॉयडमिंस्टर का रहने वाला है।

आपको बता दें कि 14 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे एडमोंटन के दक्षिण में स्थित लेडुक के पास हाईवे 2 पर जब बीर इंदर सिंह अपने दो दोस्तों के साथ होंडा सिविक कार में जा रहा था, तभी एक ग्रे रंग के पिकअप ट्रक ने उनकी कार के पास आकर गोलियां चला दी। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए बीर इंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शनिवार को सस्केचेवान के कैनो लेक के पास संदिग्ध जिमी गैसनर को गिरफ्तार किया और अब उसे अल्बर्टा वापस लाया जा रहा है, जहां उसे लेडुक कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध पर दूसरे दर्जे की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बीर इंदर सिंह, जो तीन साल पहले कनाडा आया था, एक अमृतधारी सिख था। इस घटना के हालातों को देखते हुए जत्थेबंदी ने पुलिस को इस मामले की नफरत से प्रेरित अपराध के रूप में जांच करने की अपील की है। हालांकि, RCMP के एक प्रवक्ता ने कहा कि हत्या का मकसद अभी साफ नहीं है और जांच अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे जनता की भावनाओं को समझते हैं, लेकिन जांच की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए इस समय और जानकारी सांझा नहीं की जा सकती।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!