कनाडा से 2 पंजाबी मूल के गैंगस्टर डिपोर्ट, कई आपराधिक मामलों में थे शामिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 11:47 PM

two gangsters of punjabi origin deported from canada

कनाडा में सक्रिय दो पंजाबी मूल के गैंगस्टरों को बड़ी कार्रवाई के तहत भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। डिपोर्ट किए जाने वाले आरोपियों की पहचान अर्शदीप और सुखलाल के रूप में हुई है। दोनों पर फिरौती मांगने और कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के...

पंजाब डैस्क : कनाडा में सक्रिय दो पंजाबी मूल के गैंगस्टरों को बड़ी कार्रवाई के तहत भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। डिपोर्ट किए जाने वाले आरोपियों की पहचान अर्शदीप और सुखनाज सिंह संधू  के रूप में हुई है। दोनों पर फिरौती मांगने और कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। सुखनाज सिंह संधू 2016 से कनाडा में अस्थायी निवासी के रूप में रह रहा था। नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया। संगठित अपराध में शामिल पाए जाने के बाद हाल ही में डिपोर्ट कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये मामले उन लोगों के लिए चेतावनी हैं जो कनाडा की जमीन का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कनाडा की जांच एजेंसियों ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये आरोपी विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक नेटवर्क चला रहे थे और लोगों से धमकी देकर फिरौती वसूलते थे। इनके खिलाफ कई मामलों में शिकायतें दर्ज थीं, जिसके बाद एजेंसियों ने इन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया।

जांच एजेंसियों द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब दोनों को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि भारत पहुंचने के बाद इनसे सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस गहन पूछताछ करेगी, जिससे इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, इन गैंगस्टरों के संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गिरोहों से भी हो सकते हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां इस पहलू को भी गंभीरता से खंगाल रही हैं। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब इन आरोपियों के भारत पहुंचने का इंतजार कर रही हैं, ताकि आगे की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके और इनके पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!