पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम आढ़ती पर चली गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 23 Oct, 2024 03:17 PM

bullets fired on a trader in public

पंजाबी में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्यास में सरेआम आढ़ती गुरदीप सिंह पर गोलियां चलाई गई हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाबी में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्यास में सरेआम आढ़ती गुरदीप सिंह पर गोलियां चलाई गई हैं।  ब्यास थाना सठियाला अधीन आती दाना मंडी में बाइक सवार हमलावरों की ओर से 3-4 फायर किए गए हैं।

beas murder

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान गंभीर हालत में गुरदीप सिंह को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार गुरदीप सिंह की मौत की पुष्टि कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी, डी.एस.पी. बाबा बकाला, अमृतसर देहाती एस.एस.पी. चरणजीत सिंह पहुंचे हुए हैं और उनकी ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है व सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।  पुलिस द्वारा बताया जा रहा कि अभी फिलहाल निजी रंजिश का मामला लग रहा है।

beas murder

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी जानकारी सामने आएगी, सांझी की जाएगी। पुलिस ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें कि गुरदीप सिंह गांव सठियाला का पूर्व सरपंच था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!