Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2022 08:08 PM

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.ओ.पी. कॉल्स से बी.एस.एफ. बटालियन के 103 जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया ............
खेमकरण (सोनिया): भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.ओ.पी. कॉल्स से बी.एस.एफ. बटालियन के 103 जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. बटालियन 103 के जवानों ने सुबह करीब 10.15 बजे बॉर्डर गेट नंबर 152, बी.पी. नंबर 152/6 और 152/7 के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को बेधड़क घूमते देखा और उसो आवाज लगाई। उसकी हरकतों को देखकर बी.एस.एफ. जवानों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी नागरिक ने अपना नाम नुसरत फतेह अली खान बताया। बी.एस.एफ. कर्मियों द्वारा पाकिस्तानी नागरिक की तलाशी में 2307 पाकिस्तानी करेंसी नोट मिले।
पाकिस्तानी नागरिक के पास से 10 रुपए के 154 नोट, 20 रुपए के 4 नोट, 50 रुपए के 4 नोट, 5 रुपए के 11 नोट के अलावा 100 रुपए के 4 नोट, 2 रुपए के 11 सिक्के, 1 रुपए के 10 रुपए के 3 सिक्के, एक लाइटर और एक माचिस बरामद किए गए। बी.एस.एफ के वरिष्ठ अधिकारी और जवान एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here