AAP ने शपथ समारोह में 'भगवंत मान' को Tweet कर दिया न्योता, देखते ही चेहरे पर आई मुस्कान
Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2022 05:01 PM

पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 मार्च को भगवंत मान खटकड़ कलां में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह के लिए छोटे भगवंत मान को भी न्योता दिया गया है। उक्त जानकारी ख़ुद AAP की तरफ से ट्वीट करते दी गई है। वहीं सूत्रों अनुसार भगवंत मान के शपथ समारोह में कोई भी VIP मेहमान मौजूद नहीं होगा। हालांकि शपथ समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे।
वहीं भगवंत मान ने गुरदास मान को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। दूसरी तरफ गुरदास मान ने भी शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान को पंजाब चुनाव जीतने की बधाई दी। मान पंजाब के लोगों को विनती की कि अपने भाई और बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए शपथ समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे और मेरे वीर बसंती पगड़ी बांध कर आएं और बहनें बसंती दुपट्टा लेकर आएं। उन्होंने कहा कि गांव खटकड़ कलां को बसंती रंग में रंग देना है।