“भगवंत मान और केजरीवाल की वजह से टूटा मेरा रिश्ता'', बैंड-बाजा लेकर थाने पहुंचा दूल्हा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Mar, 2026 07:07 PM

the groom arrived at the police station in bathinda with a band

अपने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में सरकार को घेरने वाले पूर्व पार्षद विजय कुमार एम.सी. एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जब वह दूल्हा बनकर अपनी होने वाली पत्नी से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे तो उनकी बारात को वापस लौटा दिया गया।

बठिंडा : अपने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में सरकार को घेरने वाले पूर्व पार्षद विजय कुमार एम.सी. एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जब वह दूल्हा बनकर अपनी होने वाली पत्नी से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे तो उनकी बारात को वापस लौटा दिया गया।

विजय कुमार का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले अपनी होने वाली पत्नी से वादा किया था और एक फॉर्म भी भरवाया था, जिसमें उसने कहा था कि उसके खाते में हर महीने 1,000 रुपये आएंगे, जो अब तक 48,000 रुपये बन चुके हैं। लेकिन विजय कुमार के अनुसार उनकी पत्नी से किया गया यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। आज जब वह बारात लेकर पहुंचे तो उनकी बारात को बेरंग वापस लौटा दिया गया।

इससे नाराज़ होकर विजय कुमार दूल्हे के कपड़ों में ही बठिंडा के पुलिस थाने पहुंच गए और झूठा वादा करने के आरोप में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दे दी। हालांकि विजय कुमार का यह कदम एक व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने के किए गए वादे को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि यह वादा आखिर कब पूरा होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!