Punjab: इस गांव में टूटे सारे Record, दोगुने दाम पर पहुंचे जमीन के Rate

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2025 03:01 PM

all records were broken in this village

इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के पंचायत ने कहा कि इस बार गांव में पंचायती बोली ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक गांव में पंचायती जमीन की बोली सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, 20 एकड़ पंचायती जमीन की 3 भागों में बोली लगाई गई, जिसमें से साढ़े 3 एकड़ जमीन की पंचायती बोली 1 लाख रुपए से अधिक में बिक गई। मामला रोपड़ रोड पर स्थित एक गांव हंबोवाल बेट से का है। यहां पर 20 एकड़ जमीन की पंचायती बोली लगाई गई, जिस का मूल्य देखते ही देखते दोगुना हो गया। 

ये बोली बीडीपीओ रुपिंदर कौर के देखरेख लगाई गई। बताया जा रहा है कि, 20 एकड़ जमीन 3 भागों में बांटा गया। इसमें सबसे अधिक बोली साढ़े 3 एकड़ प्लाट की लगी। इस दौरान दोनों पक्षों ने इस जमीन प्लाट को खरीदने की जिद पकड़ ली, जिसके चलते इस प्लाट का मूल्य देखते ही देखते दोगुना हो गया, जिसके बाद  ये 1 लाख 14 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बिका। वहीं 10 एकड़ की जमीन की पंचायती बोली 1 लाख रुपए से अधिक व साढ़े 6 एकड़ की बोली भी 1 लाख से अधिक में ही बिकी। 

वहीं इस दौरान माहौल भी काफी तनावपूर्ण हुआ लेकिन मौके पर पुलिस कर्मी व ब्लाक पंचायत विभाग की मौजूदगी के कारण बचाव रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के पंचायत ने कहा कि इस बार गांव में पंचायती बोली ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दौरान जमीन खरीदने वालों किसानों से अपील भी काी गई है कि, खेतों में किसी भी पेड़ को नुकसान न पहुंचाया जाए, नहीं को सख्त कार्रवाई होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!