टोल प्लाजा के नजदीक भीषण हादसा, कार और मोटरसाकिल में टक्कर (तस्वीरें)

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Oct, 2020 11:49 AM

accident near toll plaza collision in car and motorcycle

ये हादसा सुबह 9.30 बजे करीब उस समय हुआ जब मोटरसाईकल सवार को बचाते हुए कार बेकाबू होकर डिवाईडर के साथ जा टकराई, जिस कारण कार में सवार...

होशियारपुर /टांडा (वरिन्दर पंडित): चौलांग खोज प्लाजा नजदीक हाईवे पर मोटरसाईकल को बचाते समय एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार और मोटरसाईकल समेत 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। जख्मियों में कार में सवार एक परिवार के चार सदस्य बताए जा रहे हैं। जख्मियों को टांडा के सरकारी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से घटना स्थान का जायजा लिया गया।

PunjabKesari

ये हादसा सुबह 9.30 बजे करीब उस समय हुआ जब मोटरसाईकल सवार को बचाते हुए कार बेकाबू होकर डिवाईडर के साथ जा टकराई, जिस कारण कार में सवार राजन शर्मा पुत्र सुरेश कुमार, उसकी पत्नी सुमन बाला, उसका चचेरा भाई रवि शर्मा पुत्र धर्मपाल, सरोज कुमारी पत्नी मनजीत सिंह और मोटरसाईकल सवार सुखविन्दर सिंह पुत्र मेहर सिंह ज़ख़्मी हो गए।

PunjabKesari

जख्मियों को हाईवे पेट्रोल पुलिस टीम ने हरेक का भला सोसायटी के सेवक जत्थेदार दविन्दर सिंह की मदद के साथ टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ को प्राथमिक डाक्टरी मदद देने उपरांत सरोज कुमारी और सुमन बाला को होशियारपुर रैफर किया गया है।

कार चला रहे रवि शर्मा ने बताया कि मोटरसाईकल सवार ने अचानक पीछे देखे बिना मोटरसाईकल मोड़ दिया, जिस कारण यह हादसा हो गया। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!