सत्संग के लिए निकली महिला की रास्ते में मौत, पीछे से आई कार ने मारी जोरदार टक्कर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 01:00 AM

woman dies on the way to a spiritual gathering

बीते दिन सुबह समय बंगा नवांशहर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव खटकड़ कला में बने राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक एक कर और मोटर साइकिल दौरान हुई टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु और मोटर साइकिल चालक के गंभीर रूप में जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बंगा (राकेश): बीते दिन सुबह समय बंगा नवांशहर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव खटकड़ कला में बने राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक एक कर और मोटर साइकिल दौरान हुई टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु और मोटर साइकिल चालक के गंभीर रूप में जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार सुनील कुमार निवासी बंगा, अपने मोटरसाइकिल नंबर पी बी 78 बी 0677 पर कृष्णा कुमारी पत्नी परमानंद निवासी बंगा को साथ लेकर राधा स्वामी सत्संग भवन, गांव खटकड़ कला को जा रहा था।

जैसे ही उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिल सवार राधा स्वामी सत्संग भवन गांव खटकड़ कला के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही अल्टो कार नंबर जे.के. 22सी 8571 जिसको शब्बीर मोहम्मद निवासी जम्मू कश्मीर चल रहा था जो अपने परिवार मेंबरों के साथ किसी परिवार का मैंबर की दवाई लेने के लिए टाटा कैंसर हॉस्पिटल चंडीगढ़ को जा रहा था ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

जिस के फलस्वरूप मोटरसाइकिल सवार महिला कृष्णा कुमारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक सुनील कुमार गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसको मौके पर हाजिर लोगों की तरफ से तुरंत नजदीकी गुरु नानक मिशन हस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर के ए.एस.आई. बलजिंदर कुमार और ए.एस.आई. सतनाम सिंह समेत पुलिस पार्टी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनो और दुर्घटना में मारी गई महिला का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!