कार की टक्कर से नहर में गिरा 10 वर्षीय मासूम, 18 घंटे बाद मिला शव; परिवार में मातम

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2026 04:31 PM

10 year old boy died due to accident

दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

लहरागागा: पंजाब के लहरागागा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बुधवार देर शाम सुनाम-जाखल मुख्य सड़क से गुजर रही घग्गर ब्रांच नहर के किनारे बनी बख्शीवाला-नदामपुर सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 10 वर्षीय बच्चा नहर में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार दोपहर उसका शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव नंगला निवासी हरनैब सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे एकम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान संगतीवाला की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एकम सिंह नहर में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। रातभर और गुरुवार सुबह से बच्चे की तलाश जारी रही। आखिरकार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गांव अड़कवास के पास नहर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। 

बताया जा रहा है कि एकम सिंह सर्वहितकारी स्कूल, लहरागागा में तीसरी कक्षा का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव नंगला और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!