Punjab : ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jul, 2026 11:05 PM

punjab head on collision between two cars on overbridge three injured includi

बठिंडा-मलोट रोड स्थित मुक्तसर रोड ओवरब्रिज पर वीरवार दोपहर करीब दो बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सू

बठिंडा, (विजय वर्मा) : बठिंडा-मलोट रोड स्थित मुक्तसर रोड ओवरब्रिज पर वीरवार दोपहर करीब दो बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान सानिया पत्नी प्रेम कुमार निवासी बठिंडा और अनीता पत्नी अमरजीत सिंह निवासी हजूरा कपूरा कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा के दिल्ली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार एक मारुति कार बठिंडा से मलोट की ओर जा रही थी, जबकि फोर्ड फिगो कार मलोट से बठिंडा की तरफ आ रही थी। मुक्तसर रोड ओवरब्रिज पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिगो कार चालक ने पुलिस को बताया कि वाहन चलाते समय उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा। एसएसएफ और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। संबंधित थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!