भीषण सड़क हादसा : टिप्पर के बीच फंसा ड्राइवर, पढ़ें क्या बने मौके के हालात

Edited By Urmila,Updated: 06 Jul, 2026 12:06 PM

horrific road accident

अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे बटाला के पास गांव गिल्लांवाली में एक हादसा हुआ। सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था।

अमृतसर (गुरप्रीत सिंह) : अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे बटाला के पास गांव गिल्लांवाली में एक हादसा हुआ। सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था जो पंक्चर था और उस ट्रक का ड्राइवर टायर बदलने के लिए खड़ा था कि अचानक पठानकोट की तरफ से रेत से भरा एक टिप्पर तेज रफ्तार से आया और खड़े ट्रक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह टकराने के बाद पलट गया। जिससे टिप्पर बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गया, इसके साथ ही उसी टिप्पर का ड्राइवर फंस गया और मौके पर दूसरे ड्राइवरों और राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जबकि ड्राइवर बुरी तरह घायल बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

मौके पर पहुंची एस.एस.एफ. की टीम ने बताया कि जो टिप्पर हादसा ग्रस्त हुआ है उसी का ड्राइवर अंदर फंसा हुआ था, जिसे उनकी टीम ने बाहर निकाला और उसकी जान बच गई। वहीं, क्षतिग्रस्त ट्रक के मालिक ने बताया कि वह भी पठानकोट से रेत लेकर आया था और अपने ट्रक का टायर बदल रहा था कि अचानक पीछे से एक टिप्पर आया और उसने उसे जोरदार टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!