Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2026 07:21 PM

इस दौरान दोनों छात्रए सड़क पर गिर गई और घायल हो गई, जिनको मौके पर हाजर लोगों और अन्य स्कूल के छात्रों ने सिविल अस्पताल बंगा पहुंचाया।
बंगा (राकेश): शहर में भीषण हादसे की घटना सामने आई है। बंगा नवांशहर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरु नानक कॉलेज फॉर वूमन के नजदीक पंजाब रोडवेज की एक बस और स्कूटर में हुई टक्कर में 2 स्कूली छात्र गंभीर घायल हो गए।
मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार सिख नैशनल कालजीऐट स्कूल की 2 छात्रए इशप्रीत कौर और तरलीन कौर स्कूल में छुटी होने के पश्चात अपने स्कूटर पर सवार होकर अपने घर को जा रही थी। जैसे ही वह दोनों गुरु नानक कॉलेज फॉर वूमन के नजदीक पहुंची तो उनको पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को जसवंत सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी सिरसा चला रहा था और उसके साथ बस कंडक्टर जगजीत सिंह सवार था ने टक्कर मार दी।

इस दौरान दोनों छात्रए सड़क पर गिर गई और घायल हो गई, जिनको मौके पर हाजर लोगों और अन्य स्कूल के छात्रों ने सिविल अस्पताल बंगा पहुंचाया। दुघर्टना की सूचना मिलते ही थाना सिटी बंगा के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने हादसा ग्रस्त बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here