तेज रफ्तार टाटा-407 ने परिवार पर बरपाया कहर, भाई-बहन की मौत

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2022 11:36 AM

accident brother sister died

थाना बस्ती जोधेवाल के बिल्कुल सामने रोड़ के दूसरी तरफ एक ओवरस्पीड टाटा-407 ने एक्टिवा को बुरी तरह कुचल दिया।

लुधियाना (राज): थाना बस्ती जोधेवाल के बिल्कुल सामने रोड़ के दूसरी तरफ एक ओवरस्पीड टाटा-407 ने एक्टिवा को बुरी तरह कुचल दिया। एक्टिवा पर एक ही परिवार के चार लोग थे। जिसमें माता-पिता और उनके दो बच्चे। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके माता-पिता बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया।

PunjabKesari

उधर, ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, तो इक्ट्ठा हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। हादसे के बाद भीड़ के लोगों ने ट्रक पर पत्थर भी बरसाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान मनदीप सिंह (14) और उसकी बहन पंकू (10) के रूप में हुई है। जबकि पिता जसविंदर सिंह और मां अर्चना घायल है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह गोराया का रहने वाला है। जबकि उसका ससुराल लुधियाना के ताजपुर रोड़ पर है।

वीरवार की शाम को वह अपनी पत्नी अर्चना, बेटे मनदीप और बेटी पंकू के साथ एक्टिवार गोराया से अपने ससुराल जा रहा था। जब वह बस्ती जोधेवाल चौक के कुछ पीछे था, तब अचानक पीछे से आए एक टाटा-407 ने लापरवाही से लाकर उनकी एक्टिवा को कुचल डाला। उसकी बेटी और बेटा ट्रक के टायरों के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के इक्ट्ठा हुए लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!