6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने की दरिंदगी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 11:42 AM

a 6 year old innocent girl was harassed by a rogue

जिला तरनतारन के अधीन आते थाना वैरोवाल के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदे की तरफ से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

खडूर साहिब (गिल): जिला तरनतारन के अधीन आते थाना वैरोवाल के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदे की तरफ से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंधित जांच अधिकारी मैडम सोने ने बताया कि बच्ची की दादी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची की दादी ने बयान लिखित करवाते बताया कि उसकी 6 वर्षीय पोती बीते दिन पड़ोस में रहते कुलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के घर बच्चों के साथ खेलती-खेलती चली गई और जब 2 घंटे तक वापस न आई तो वह अपनी बच्ची को उक्त व्यक्ति के घर लेने के लिए पहुंची तो उनके पुराने कमरे में से बच्चे की रोने और चीखें मारने की आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति उसे देख कर मौके से भाग गया और खून के साथ लथपथ हुई पोती को अपने घर उठाकर लाई और थाना वैरोवाल में जाकर सूचना दी। बयानों के आधार पर वैरोवाल पुलिस की तरफ से उस उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!