Edited By Urmila,Updated: 09 Sep, 2026 01:58 PM

शहर और आसपास के इलाकों में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। गांव नूर में बाइक सवार दो युवकों ने पतंग लेकर घर लौट रहे 8 वर्षीय बच्चे को निशाना बनाया।
फगवाड़ा : शहर और आसपास के इलाकों में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। गांव नूर में बाइक सवार दो युवकों ने पतंग लेकर घर लौट रहे 8 वर्षीय बच्चे को बातों में उलझाकर उसके गले से चांदी की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
परिवार के मुताबिक, बच्चा अपने भाई के साथ पैदल दुकान से पतंग लेकर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और पतंग की कीमत पूछने लगे। बच्चे द्वारा कीमत बताने के बाद दोनों युवकों ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही बच्चा उनके करीब पहुंचा, बाइक सवारों ने उसके गले से चांदी की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से वहां से निकल गए। घटना के बाद बच्चा और उसका भाई घर पहुंचे और परिवार को पूरी जानकारी दी।
बच्चे के पिता वैभव सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। परिवार ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित बच्चे ने बताया कि दोनों युवक पुराने बाइक पर आए थे और पहले पतंग के बारे में बातचीत की। इसी दौरान उसे अपने पास बुलाकर गले से चेन छीन ली गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here