शहर में बढ़ रहा आतंक, Bus Stand पर खड़ी महिला के साथ वारदात

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Sep, 2026 06:23 PM

phagwara crime news

दवा लेने के बाद जब वह वापस स्टैंड पहुंची तो उसी दौरान एक नौजवान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आया...

फगवाड़ा(सोनू): शहर में लूट और चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जिसकी वजह से आम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। फगवाड़ा के बस स्टैंड पर लूट का ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां पोती की दवा लेने जा रही महिला का पर्स एक्टिवा सवार छीनकर मौके से फरार हो गया। मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला मनजीत कौर ने बताया कि वह अपनी पोती की दवा लेने के लिए आज फगवाड़ा आई थी।

दवा लेने के बाद जब वह वापस स्टैंड पहुंची तो उसी दौरान एक नौजवान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आया और कुछ सैंकंड में उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। मनजीत कौर के मुताबिक पर्स में उसकी पोती की जरूरी दवाइयां, मोबाइल फोन और हजारों रुपये नकद मौजूद थे। वहीं लोगों द्वारा लूट की घटना सामने आने से बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने कल एक और महिला का पर्स छीनकर भाग गया था और आज फिर उसी व्यक्ति ने एक और महिला का पर्स छीन लिया, जिसका पीछा भी किया गया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दूसरी ओर, महिला ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उक्त नौजवान को जल्द पकड़ने और हुए किसी भी नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!