हैवानियत की हद! 3 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, मुंह पर हाथ रख की दरिंदगी

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 10:43 AM

ludhiana crime news

महानगर में मासूम बच्चियों की सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है।

लुधियाना (राज): महानगर में मासूम बच्चियों की सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक वहशी युवक ने 3 साल की दूधमुंही बच्ची को हवस का शिकार बनाने की नीयत से उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की।

आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर उतारी टी-शर्ट
आरोपी ने बच्ची की चीख दबाने के लिए उसके मुंह पर हाथ रख दिया और उसकी टी-शर्ट उतार दी। बच्ची की मां की शिकायत पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दर्ज करवाए गए आधिकारिक बयानों के अनुसार, 7 सितंबर को उनकी 3 वर्षीय मासूम बेटी घर के पास मौजूद थी।इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शंकर कुमार नामक व्यक्ति ने बच्ची को अकेला पाकर बदनीयती से अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसकी टी-शर्ट उतार दी। जब मासूम बच्ची डर के मारे चीखने लगी, तो आरोपी शंकर कुमार ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसकी आवाज दबा दी और उसके साथ बेहद अश्लील व घिनौनी हरकतें शुरू कर दीं।

रोते-बिलखते अपनी मां को पड़ोसी की दरिंदगी के बारे में बताया
वारदात के बाद किसी तरह चंगुल से छूटी डरी-सहमी बच्ची जब घर पहुंची, तो उसने रोते-बिलखते अपनी मां को पड़ोसी की इस दरिंदगी के बारे में बताया। मासूम के साथ हुई इस करतूत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना कोई देरी किए तुरंत संबंधित पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी शंकर कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मुद्दई के बयानों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपी शंकर कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO - प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन्स फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट की गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। जांच अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!