क्लास में बच्चों से बात करते समय बिगड़ी हेड टीचर की तबीयत, हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 12:03 PM

head teacher death in school

सरकारी प्राइमरी स्कूल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब स्कूल के हेड टीचर की क्लासरूम में अचानक तबीयत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई।

लुधियाना (राज): सरकारी प्राइमरी स्कूल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब स्कूल के हेड टीचर की क्लासरूम में अचानक तबीयत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। हेड टीचर रोजमर्रा की तरह कक्षाओं के रूटीन राउंड पर थे, तभी प्री-प्राइमरी कक्षा में अचानक उनके सीने में असहनीय दर्द उठा। साथी अध्यापकों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की और सीपीआर भी दी, लेकिन डीएमसी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से शिक्षा जगत और परिजनों में भारी शोक छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेड टीचर हर रोज की तरह स्कूल का जायजा लेने के लिए कक्षाओं का राउंड ले रहे थे। जब वह प्री-प्राइमरी क्लास में पहुंचे और बच्चों व साथी अध्यापिका से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक उन्होंने सीने में तेज दर्द होने की बात कही। क्लास में मौजूद अध्यापिका ने तुरंत उन्हें पीने के लिए पानी दिया, लेकिन गिलास हाथ में पकड़ते ही हेड टीचर बेसुध होकर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। हेड टीचर के अचानक गिरने से क्लास में अफरा-तफरी मच गई। साथी शिक्षक तुरंत दौड़कर पहुंचे और उन्हें संभालने का प्रयास करते हुए मौके पर ही सीपीआर दी। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फौरन नजदीकी मोहल्ला क्लीनिक ले जाया गया। वहां से नाजुक स्थिति के चलते तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के पीछे एक बेहद दर्दनाक पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़-दो महीने पहले ड्रग सेंसस की सरकारी ड्यूटी के दौरान गांव में कुछ नशेड़ियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। उस वक्त नशेड़ियों ने उनकी छाती पर चाकू से वार किए थे, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हेड टीचर के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते DMC अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कूल स्टाफ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!