शर्मनाक करतूत! पिता ने मासूम बच्चे से करवानी चाही चोरी, CCTV में खुला राज

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2026 10:22 AM

ludhiana crime news

एक पिता ने चोरी जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी ही गोद में मौजूद मासूम बच्चे को मोहरा

लुधियाना (राज):  एक पिता ने चोरी जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी ही गोद में मौजूद मासूम बच्चे को मोहरा बना लिया। सलेम टाबरी के पीएनबी रोड स्थित एक बर्गर शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक व्यक्ति ने पहले अपने छोटे बच्चे से काउंटर के गल्ले में हाथ डलवाकर नकदी चुराने की कोशिश की। जब बच्चा इसमें सफल नहीं हो सका, तो उसने काउंटर पर सजावट के लिए रखी भगवान बुद्ध की धातु की मूर्ति बच्चे के हाथ में थमा दी और चुराकर निकल गया। चोरी की यह पूरी अजीबोगरीब और शर्मनाक घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना सलेम टाबरी इलाके के पीएनबी रोड स्थित एक लोकप्रिय बर्गर शॉप की है। सामने आई 2 मिनट 3 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर दुकान के अंदर दाखिल होता है। उसने काउंटर पर पहुंचकर बर्गर का ऑर्डर दिया ताकि दुकानदार और कर्मचारी खाने की तैयारी में व्यस्त हो जाएं। जैसे ही कर्मचारी अंदर की तरफ हुआ, आरोपी ने अपनी गोद में लिए बच्चे को काउंटर के पास आगे किया और उसे गल्ले के अंदर हाथ डालकर नकदी निकालने का इशारा किया। हालांकि, बच्चा छोटा होने और समझ न पाने के कारण गल्ले से पैसे नहीं निकाल सका। गल्ले से चोरी करने का प्रयास विफल होने पर आरोपी की नजर काउंटर पर डेकोरेशन के लिए रखी भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा पर पड़ी। शातिर आरोपी ने पलक झपकते ही वह प्रतिमा उठाई और बच्चे के दोनों हाथों में थमा दी।

इसके बाद वह बच्चे और मूर्ति को लेकर तुरंत दुकान से बाहर निकल गया और बाहर किसी सुरक्षित जगह या अपने वाहन में मूर्ति को छुपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी की धूर्तता यहीं खत्म नहीं हुई। वह बिना किसी खौफ के बेहद सामान्य बनकर दोबारा बर्गर शॉप के अंदर दाखिल हुआ। उसने काउंटर पर तैयार हुआ अपना बर्गर का पैकेट उठाया, पेमेंट का दिखावा किया और बर्गर लेकर आराम से मौके से फरार हो गया। जब दुकान संचालक ने काउंटर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा गायब देखी, तो उन्हें शक हुआ। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। मासूम बच्चे से अपराध करवाने की इस घिनौनी करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग आरोपी पिता की जमकर लानत-मलामत कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बर्गर शॉप का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी हुलिए और गाड़ी के रूट की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बच्चे के भविष्य को दांव पर लगाकर वारदातें करने वाले इस शातिर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!