दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, Ludhiana रेलवे स्टेशन पर खुले 3 नए टिकट काउंटर

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2026 09:38 AM

elief from railways during the festive season

दिवाली और छठ महापर्व के चलते रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली प्रवासियों व यात्रियों की भारी भीड़ को सुचारू करने के

लुधियाना (राज) : दिवाली और छठ महापर्व के चलते रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली प्रवासियों व यात्रियों की भारी भीड़ को सुचारू करने के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने कमर कस ली है। यात्रियों की सुविधा और लंबी-लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 3 नए जनरल टिकट काउंटर चालू किए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों के लिए एक आधुनिक ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) भी स्थापित की गई है, ताकि यात्री बिना देरी किए आसानी से अनारक्षित टिकट खरीद सकें।

रेखी सिनेमा चौक व लोकल बस अड्डे के बीच नया प्रवेश द्वार तैयार
रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट (पुनर्निर्माण) कार्य के कारण मुख्य प्रवेश द्वार पहले से बंद है, जिसके चलते स्टेशन परिसर में आवाजाही के लिए जगह काफी संकरी हो गई थी। त्योहारों में किसी भी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था की आशंका को टालने के लिए रेलवे ने मुख्य मार्ग पर रेखी सिनेमा चौक और लोकल बस अड्डे के मध्य एक नया अतिरिक्त प्रवेश द्वार तैयार किया है। इस नए रास्ते पर न केवल नए टिकट काउंटर बनाए गए हैं, बल्कि यात्रियों के आराम के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।

भीड़ का दबाव होगा कम, इमरजेंसी में बनेगा सेफ एग्जिट
इस अतिरिक्त प्रवेश व निकास द्वार के शुरू होने से स्टेशन के मौजूदा रास्तों पर यात्रियों का जमावड़ा नहीं लगेगा और भीड़ कई हिस्सों में बंट जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह नया रास्ता आपात स्थिति में एक वैकल्पिक निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के रूप में भी काम करेगा, जिससे किसी भी अनहोनी या हादसे के खतरे को पूरी तरह टाला जा सकेगा।

रोजाना 200 ट्रेनें और 50 हजार यात्रियों का आवागमन
उल्लेखनीय है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 200 अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है और सामान्य दिनों में लगभग 50 हजार यात्री सफर करते हैं। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 70 हजार के पार पहुंच जाता है। पहले से चल रहे टिकट काउंटरों के अलावा अब इन 3 नए काउंटरों और वेंडिंग मशीन के जुड़ने से यूपी और बिहार जाने वाले प्रवासियों को टिकट लेने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!