फाजिल्का में आर्मी के जवान समेत कोरोना के 5 केस आए सामने

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jul, 2020 04:51 PM

5 cases of corona including army personnel in fazilka surfaced

जिला फाजिल्का में अब 5 नए कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. चंद्र मोहन...

जालाबाद(सेतिया): जिला फाजिल्का में अब 5 नए कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि 5 केसों में 2 लड़कियां तथा आर्मी जवान समेत 3 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 5 केस पॉजीटिव आने से जिले के अंदर अब 28 कोरोना केस एक्टिव हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि 2 युवा लड़कियां जो कि 18 साल की जो हनुमानगढ़ से आई थी। आर्मी का जवान 50 जो अबोहर मैं तैनात हैं वह गुरदासपुर से आए हैं। अरनी वाला सब डिविजन से 38 साल का पुरूर्ष जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके इलावा 32 साल का पुरूष नई आबादी अबोहर का रहने वाला है जो रिवाड़ी से आए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है उन्होंने बताया कि पॉजीटिव मरीजों को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!