6.50 लाख की नकली करेंसी सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Nov, 2020 10:42 AM

3 arrested with fake currency of 6 50 lakh

आरोपियों से 6 लाख 50 हजार रुपए के 2000-2000 के नोटों की जाली करंसी के अलावा 1 कटर, 1 लैपटॉप तथा एक गाड़ी (एच.आर.01 ए.एप.-9953) बरामद कर थाना सिटी रूपनगर में मामला दर्ज किया गया है।

रूपनगर (विजय): पुलिस ने जाली करंसी का धन्धा करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों की जाली करंसी बरामद की है। एस.एस.पी. डा. अखिल चौधरी ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 6 लाख 50 हजार रुपए के 2000-2000 के नोटों की जाली करंसी के अलावा 1 कटर, 1 लैपटॉप तथा एक गाड़ी (एच.आर.01 ए.एप.-9953) बरामद कर थाना सिटी रूपनगर में मामला दर्ज किया गया है। 

एस.एस.पी. ने बताया कि जाली करंसी का धन्धा करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड रूपनगर निवासी युवक नन्दू है जोकि रूपनगर में ही मोबाइल की दुकान चलाता है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पिछले कुछ माह से सक्रिय था, जिन्हें गुप्त सूचना के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी नन्द लाल उर्फ नन्दू पुत्र राम सरभ निवासी रूपनगर, अभय सिंह उर्फ टोनी पुत्र हेमराज यादव निवासी बड़ी गवाल मंडी तोपखाना बाजार, अम्बाला, सुशील कुमार उर्फ बंटी पुत्र वेद प्रकाश निवासी तोपखाना बाजार, अम्बाला को काबू किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!