PWD विभाग की बढ़ी मुश्किलें,  नगर निगम ने नए सिरे से जारी किया नोटिस

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2024 12:25 PM

problems of pwd department increased

अधर में लटके प्रोजैक्टों को लेकर नगर निगम व पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के बीच चल रहा विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।

लुधियाना (हितेश): अधर में लटके प्रोजैक्टों को लेकर नगर निगम व पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के बीच चल रहा विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है जिसके तहत चांद सिनेमा के नजदीक फ्लाईओवर बनाने के प्रोजेक्ट की कछुआ चाल रफ्तार के लिए नोटिस जारी करने के बाद अब नगर निगम ने पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से स्कूलों के निर्माण के लिए जारी किया गया फंड ब्याज सहित वापस मांग लिया है।

इस मामले में नगर निगम द्वारा भेजे गए ताजा नोटिस में जिक्र किया गया है कि मार्च 2022 के दौरान विभिन्न प्रोजैक्टों के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के फंड में से पी.डब्ल्यू.डी. विभाग को जारी किया गया था जिसमें हल्का पूर्वी के अधीन आते ताजपुर रोड, कैलाश नगर व सुभाष नगर स्थित स्कूलों के निर्माण का काम भी शामिल है।

यह काम पूरा करने के लिए एक साल की डैडलाइन फिक्स की गई थी लेकिन पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा दो साल में कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद करीब 3.5 करोड़ के फंड को खर्च करने का हिसाब अब तक नगर निगम को नहीं दिया गया और न ही स्टेटस रिपोर्ट भेजी गई।

इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन की गाइडलाइन का हवाला देते हुए यह फंड ब्याज सहित वापस करने के लिए पी.डब्ल्यू.डी. विभाग को नए सिरे से नोटिस जारी कर दिया है जिसकी पुष्टि एस.ई. संजय कंवर ने की है।

एजुकेशन डिपार्टमैंट पर ठीकरा फोड़ने की की जा रही है कोशिश, दूसरी डैडलाइन भी निकली

हलका पूर्वी के अधीन आते ताजपुर रोड, कैलाश नगर व सुभाष नगर स्थित स्कूलों के निर्माण का काम अधर में लटके रहने को लेकर पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा एजुकेशन डिपार्टमैंट पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश की जा रही है जिसके तहत पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अफसरों का कहना है कि कई बार सूचित करने के बावजूद एजुकेशन डिपार्टमैंट द्वारा ताजपुर रोड पर मल्टीपर्पज हॉल व कैलाश नगर स्कूल में क्लासरूम बनाने के लिए जगह की मार्किंग करके नहीं दी गई।

इसके अलावा ताजपुर रोड पर स्कूल बनाने के लिए इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट द्वारा दी कई करीब एक एकड़ जगह की चारदीवारी का काम शुरू न होने के लिए साइट पर कब्जे होने का हवाला भी दिया गया है। इस चक्कर में इन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए फिक्स की गई दूसरी डेडलाइन भी इस साल 31 मार्च को खत्म हो गई है।

- ग्राऊंड रिपोर्ट

- सुभाष नगर सरकारी स्कूल में 1.48 करोड से बनने हैं स्मार्ट क्लासरूम।

- ताजपुर रोड पर मल्टीपर्पज हॉल बनाने के लिए दी गई है 97 लाख की मंजूरी।

- कैलाश नगर स्कूल में 3 क्लास रूम बनाने पर खर्च होने हैं 99 लाख।

- नगर निगम द्वारा मार्च 2022 में रिलीज किया गया था स्मार्ट सिटी मिशन का फंड।

- प्रोजैक्ट पूरे करने के लिए फिक्स की गई थी एक साल की डैडलाइन।

- इस साल 31 मार्च को खत्म हो गई है एक्सटैंशन।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!