बीच सड़क महिला का जबरदस्त हंगामा, सरेआम पुलिस पर लगाए संगीन आरोप (देखें वीडियो)

Edited By Urmila,Updated: 28 Jan, 2023 12:36 PM

tremendous commotion of the woman serious allegations police

जालंधर में रामामंडी चौक में एक महिला द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया।

जालंधर: जालंधर में रामामंडी चौक में एक महिला द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया। महिला  की एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें वह पुलिस के खिलाफ जमकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। इस दौरान महिला ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए।  महिला का आरोप है कि उसके 2 लाख रुपए चोरी करने की शिकायत पुलिस को दी परंतु पुलिस कर्मचारियों ने उसकी शिकायत सुनने की बजाय उससे बदतमीजी की है। पुलिस ने उसे जेल में अंदर डालने की बात कही। उसकी ही गलती निकाल रही है। इस दौरान मौके पर रामा मंडी थाना के एस.एच.ओ. पहुंचे। पुलिस द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार एक महिला द्वारा उससे 2 लाख रूपए लूटे जाने की सूचना कंट्रोल रूम पर दिए जाने के बाद पुलिस में भगदड़ मच गई और थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. अजायब सिंह औजला, दकोहा पुलिस चौकी प्रमुख मदन सिंह,थाना कैंट के प्रभारी तथा सी.आई.ए, स्टाफ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को एक्टिवा सवार महिला ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार लुटेरे उससे 2 लाख रूपए छीनकर कैंट की तरफ फरार हो गए हैं। एस.एच.ओ. औजला ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर गहराई से की गई जांच में लूट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। स्विफ्ट कार से महिला की एक्टिवा की टक्कर जरूर हुई हो सकती है। हालांकि महिला का यही कहना था कि उसके साथ लूट हुई है। पुलिस जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!