लायंस क्लब जालंधर ने 20 जरूरतमंद महिलाओं को दिए गैस चूल्हे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2019 10:43 AM

lions club jalandhar gave gas stoves to 20 needy women

लायंस क्लब जालंधर ने लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में प्रधान कुलविंद्र फुल्ल की अध्यक्षता में लायन सुधीर कपूर के सहयोग से 20 जरूरतमंद परिवारों को गैस के चूल्हे भेंट स्वरूप प्रदान किए।

जालंधर(चांद): लायंस क्लब जालंधर ने लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में प्रधान कुलविंद्र फुल्ल की अध्यक्षता में लायन सुधीर कपूर के सहयोग से 20 जरूरतमंद परिवारों को गैस के चूल्हे भेंट स्वरूप प्रदान किए। इस दौरान विशेषातिथि के रूप में प्रधान लायन लेडी जीवन आशा फुल व काजल कपूर हाजिर थीं। 

इस मौके पर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी, रिजन चेयरमैन दिनेश शर्मा, सचिव केवल शर्मा, दयाकृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान जी.डी. कुंद्रा, उपप्रधान राजेन्द्र पाल सिंह बहल, अरुण वशिष्ठ, एन.के. महेन्द्रू, आशीष गुलाटी, राम स्वरूप आदि उपस्थित थे। प्रधान कुलविंद्र फुल व उपप्रधान राजेन्द्र पाल सिंह बहल ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, मजा तब है जब असहायों के लिए जीया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!