प्लाटों में जलाए जा रहे कूड़े के चलते शहर का पी.एम. 2.5 से पहुंचा 50 तक

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2020 11:05 AM

due to the garbage being burnt in the plots the pm of the city 2 5 to 50

लॉकडाऊन में वाहनों की आवाजाही और बंद रही इंडस्ट्री ने पंजाब के प्रदूषण को लगभग खत्म ही कर दिया था। ...

जालंधर(बुलंद): लॉकडाऊन में वाहनों की आवाजाही और बंद रही इंडस्ट्री ने पंजाब के प्रदूषण को लगभग खत्म ही कर दिया था। शहर का पी.एम. 2.5 लैवल था जो अब 40 से 50 तक शो कर रहा है। शहरवासियों ने शायद खुद ही वातावरण को नष्ट करने का मन बना रखा है। इस कारण आए दिन शहर के खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा जलाने की घटनाएं बढती जा रही हैं। 

ऐसा ही हाल भगत सिंह कालोनी के बाहर स्थित एक बड़े खाली प्लाट में देखने को मिला जहां कुछ लोगों ने प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर को आग लगा दी। जैसे ही कूड़े को आग लगाई गई तो आसपास प्लाटों में उगी झाडिय़ों को भी आग लग गई, जिसके कारण सारे इलाके में जहरीला धुआं फैल गया। 

प्रदूषण विभाग का नहीं है कोई भी ध्यान
हैरानी की बात यह है कि इसी प्लाट की कुछ दूरी पर ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का दफ्तर है  पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का कूड़े व नाड को जलाने से रोकने की ओर कोई ध्यान ही नहीं है। सारा विभाग फाइलें चैक करने या बैठकें करने तक ही सीमित हो चुका है, जिस कारण लगातार शहर का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लोगों नेप्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से जल्द आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!