नामधारी गुरु माता की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे सिख

Edited By Updated: 29 Apr, 2016 10:05 AM

namdhari sikh protest

सादगी, सेवा व शांति की प्रतिमूर्ति और नामधारी सम्प्रदाय की गुरु माता चंद कौर की लुधियाना में हुई हत्या के विरोध में

नई दिल्ली: सादगी, सेवा व शांति की प्रतिमूर्ति और नामधारी सम्प्रदाय की गुरु माता चंद कौर की लुधियाना में हुई हत्या के विरोध में दिल्ली में नामधारियों ने धरना प्रदर्शन किया। देश भर से आए नामधारी समुदाय के सिखों ने बारहखंभा से जंतर-मंतर तक रोष रैली भी निकाली। 

 

प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड की जांच सी.बी.आई. से करवाने की गुहार लगाई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र भी लिखा। प्रदर्शन दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हाथों में तख्ती लेकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। 

 

इस मौके पर पूर्व सांसद और नामधारी दरबार के अध्यक्ष एच.एस. हंसपाल ने इस प्रकार की घटना को दुखदायी बताते हुए कहा कि इस मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु माता चंद कौर (85) हमेशा लोक भलाई का काम करती थीं। उन्होंने इस मामले में अब तक आरोपियों के न पकड़े जाने पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और न्याय की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!