Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2022 10:49 PM

विधानसभा हलका खेमकरन अधीन पड़ते कस्बा भिक्खीविंड के एक रैस्टोरैंट में नौजवान की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है।
भिक्खीविंड (भाटिया): विधानसभा हलका खेमकरन अधीन पड़ते कस्बा भिक्खीविंड के एक रैस्टोरैंट में नौजवान की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार भिक्खीविंड के खालड़ा रोड पर सहगल रैस्टोरैंट में एक नौजवान दलजीत सिंह उर्फ जीता जोकि 2 साल से इस रैस्टोरैंट में काम करता आ रहा था। बीती देर रात उसकी लाश रैस्टोरैंट की छत पर बने बाथरूम में लटकती मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी में भेज दिया।
रैस्टोरैंट के मालिक अश्विनी सहगल ने कहा कि दलजीत सिंह शाम करीब 6 बजे सफ़ाई करने के बहाने रैस्टोरैंट के बाथरूम में गया था परन्तु पलट कर नीचे नहीं आया, जिसके बाद इसके पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया गया और काफी खोज के बाद हमें यह पता लगा कि यह नौजवान बाथरूम में है, जब चिटकनी तोड़ कर देखा तो जीता की लाश लटक रही थी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई रणजीत सिंह ने भी बताया कि उनको कोई पता नहीं क्या कारण बना और न ही जीता का किसी के साथ कोई झगड़ा था। फिलहाल पुलिस की छानबीन के बाद ही यह पता लग सकता है कि नौजवान ने खुदकुशी की है या किसी ने इसका कत्ल किया है।
इस संबंधी थाना भिक्खीविंड के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह भट्टी के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पट्टी भेज दिया है। मौत के पीछे क्या कारण है, इसकी छानबीन की जा रही है। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे एक लड़की और 2 लड़के छोड़ गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here