झाड़ियों में अर्धन/ग्न अवस्था में मिला युवक का श/व, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 04 Sep, 2026 04:20 PM

youth found in bushes in suspicious circumstances

आज सुबह स्थानीय मोहल्ला इंदिरा नगरी के पास झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): आज सुबह स्थानीय मोहल्ला इंदिरा नगरी के पास झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव के नजदीक एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार आर्य नगर की गली नंबर 7 निवासी मानव उर्फ काकू पुत्र सुरेंद्र पाल गत रात करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह करीब 7 बजे इंदिरा नगरी डिस्पोजल के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर युवक के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। हालांकि युवक की मौत किस कारण से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

दोपहर करीब 2 बजे परिवार के सदस्य पुलिस थाने पहुंचे और युवक की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में किसी पर शक जाहिर नहीं किया। परिवार का कहना है कि उन्हें युवक की मौत स्वाभाविक होने की आशंका है और वे किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने की इच्छा भी पुलिस के समक्ष जताई है।

युवक जब झाड़ियों में मिला तो उसके शरीर पर बनियान व अंडरवियर था। ऐसे में यह भी जांच का विषय बन गया है कि युवक घर से निकलने के बाद इतनी दूरी पर झाड़ियों तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और इस हालत में उसका शव वहां कैसे मिला। हालांकि परिवार की तरफ से फिलहाल किसी प्रकार की आशंका जाहिर नहीं की गई है और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम के शव लेने की बात कही है। लेकिन आसपास के लोगों ने इस परिस्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

लोगों ने पुलिस से मामले की हर पहलू से जांच करने की मांग की है, ताकि युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!