Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 06:26 PM

थाना वूमैन सैल फिरोजपुर की पुलिस ने दहेज लोभी पति की तरफ से कार की मांग को लेकर अपनी पत्नी को मारपीट करके घर से निकालने के आरोप में दहेज प्रताड़ना की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर (परमजीत, खुल्लर, मलहोत्रा) : दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। थाना वूमैन सैल फिरोजपुर की पुलिस ने दहेज लोभी पति की तरफ से कार की मांग को लेकर अपनी पत्नी को मारपीट करके घर से निकालने के आरोप में दहेज प्रताड़ना की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना वूमैन सैल फिरोजपुर के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रुहानी पत्नी अतिश मित्तल पुत्री पवन कुमार मकान नंबर 531 पाईनीयोर कालोनी लुधियाना-मोगा रोज फिरोजपुर ने बताया कि उसका विवाह 2024 में अतिश मित्तल पुत्र नरेश कुमार वासी पक्की गली टाहली मुहल्ला फिरोजपुर से हुआ था।
लड़की ने बताया कि, उसके माता-पिता ने उसे विवाह के समय अपनी सर्मथा से अधिक दहेज दिया था, लेकिन उसका पति उससे खुश नहीं था और उससे कार लाने की मांग करता था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने दहेज लाने से मना किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मामले की जांच कर रहे दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अतिश मितल पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here