Edited By Urmila,Updated: 24 Oct, 2026 04:37 PM

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अपने कैदी बेटे से मुलाकात करने आई उसकी मां से तलाशी के दौरान सफेद रंग का नशीला पाउडर और मोबाइल फोन की 4 सिमें बरामद हुई हैं ।
फिरोजपुर (कुमार,परमजीत) : केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अपने कैदी बेटे से मुलाकात करने आई उसकी मां से तलाशी के दौरान सफेद रंग का नशीला पाउडर और मोबाइल फोन की 4 सिमें बरामद हुई हैं और इस बरामदगी को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा कैदी सुखविंदर सिंह सुखा और उसकी मां मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि फिरोजपुर केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट ने थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को लिखती पत्र भेजते हुए बताया है कि कैदी सुखा से मुलाकात करने आई उसकी मां से करीब 03.30 ग्राम नशीला दिखाई देता पाउडर और 4 मोबाइल फोन की सिमें बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here