यात्रियों के लिए खास खबर, त्योहारों के मद्देनजर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी खास सुविधा

Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2026 04:50 PM

ludhiana railway station special facility

इससे मेन एंट्री गेट पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को स्टेशन में एंट्री करने में आसानी होगी।

फिरोजपुर (खुल्लर): आने वाले त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लुधियाना रेलवे स्टेशन के मेन साइड स्थित रिकी सिनेमा चौक और लोकल बस स्टैंड के बीच एक एक्स्ट्रा एंट्री गेट खोला गया है। इससे मेन एंट्री गेट पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को स्टेशन में एंट्री करने में आसानी होगी। इस एक्स्ट्रा एंट्री गेट पर यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर के अलावा बैठने की भी सुविधा उपलब्ध है।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बेवजह भीड़ से बचने, समय की बचत करने और सुरक्षित और आरामदायक अवाजाही के लिए यात्री लुधियाना रेलवे स्टेशन के एक्स्ट्रा एंट्री गेट का इस्तेमाल करें और स्टेशन पर आवाजाही को आसान बनाने में सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!