युवक का कारनामा, स्कूल में ऐसे दाखिल हो 8वीं की छात्रा से की छेड़ाछाड़

Edited By Urmila,Updated: 24 Apr, 2022 05:50 PM

young man s exploit tampered with 8th student to enter school like this

जिला तरनतारन अधीन आते एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के ही एक लड़के की तरफ से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। इस घटना सम्बन्धित पीड़ित...

भिखीविंड/खालड़ा (भाटिया): जिला तरनतारन अधीन आते एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के ही एक लड़के की तरफ से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। इस घटना सम्बन्धित पीड़ित लड़की के पिता ने जानकारी देते बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि गत दिन रोजमर्रा की तरह उनकी लड़की स्कूल गई थी और आधी छुट्टी समय पर जब वह अपनी सहेली के साथ बाथरूम गई तो स्कूल के पड़ोस में रहते एक लड़के ने स्कूल की दीवार पार करके बाथरूम में जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने अपना बचाव करते बाथरूम का दरवाजा खटका कर अपनी सहेली को बुलाया और जब उसकी सहेली ने कैमरे लगे होने सम्बन्धित कोलाहल डाला तो उक्त लड़का वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ेंः Punjab: Most Wanted आतंकी गिरफ्तार, पढ़ें शाम 5 बजे तक की 10 मुख्य खबरें

वहीं इस सम्बन्धित अपने साथ घटी घटना बारे जानकारी देते छात्रा ने बताया कि उसने इस घटना सम्बन्धित पहले स्कूल के प्रिंसिपल और फिर अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद लड़की के पिता ने इस घटना सम्बन्धित थाना खालड़ा में दरखास्त दे दी है। उधर जब इस सम्बन्धित थाना खालड़ा के एस.एच.ओ. के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से लड़की और उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एस.एच.ओ. ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच करने के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!