तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, 2 स्कूली छात्राओं को कुचला; एक की मौत

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 09:47 AM

accident ludhiana

शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा अमृत कौर की मौत हो गई...

सिधवां बेट: शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा अमृत कौर की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जगराओं के गांव शेरपुर कलां में हुआ। 

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल पर अपने घर वापस लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अमृत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीप कौर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमृत कौर को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, घायल दीप कौर को लुधियाना के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह दियोल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के असल कारणों और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार। कर लिया जाएगा।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!