Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2026 10:02 AM

ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने दो पेस्को
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने दो पेस्को कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान दोनों कर्मचारियों के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद होने की बात सामने आई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के अंदर नशीले पदार्थ पहुंचाने में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।