स्कूल से घर लौट रही बच्ची से अश्लील हरकतों पर भड़का लोगों का गुस्सा, 2 युवकों को पकड़कर पीटा

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 11:50 AM

pathankot crime news

मोहल्ला ईसा नगर से लमीनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब स्कूल से घर लौट

पठानकोट : मोहल्ला ईसा नगर से लमीनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब स्कूल से घर लौट रही 12 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने पर कुछ लोगों ने 2 युवकों को काबू कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय महिला ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी 12 वर्षीय बेटी को 2 प्रवासी युवक अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें कर परेशान कर रहे थे। इन वारदातों से उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और उसने कुछ समय के लिए स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। बाद में जब उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया तो दोनों युवक फिर से उसे रास्ते में उसी तरह परेशान करने लगे। महिला ने बताया कि बेटी ने जब पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी तो उन्होंने इस पर नजर रखने का फैसला किया। महिला के अनुसार एक दिन पहले भी जब वह उक्त सड़क से गुजर रही थी तो दोनों युवक उसके सामने आए और आपत्तिजनक हरकतें करते हुए वहां से चले गए। महिला ने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दोनों युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

दोनों युवकों को पुलिस के किया हवाले
जब उनकी बेटी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तो दोनों युवक झाड़ियों से बाहर आए और बच्ची के साथ फिर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। यह देखकर महिला और उसके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही बच्ची से संबंधित मामले में पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों में पनपा रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने कहा कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!