नवोदय में दाखिले का सुनहरा मौका, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू, Students जल्द करें Apply

Edited By Kamini,Updated: 02 Sep, 2026 05:26 PM

golden opportunity for admission to navodaya

विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया गया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया):  विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय दबूड़ी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इन सीटों पर प्रवेश लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के माध्यम से होगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय दबूड़ी के प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027, शनिवार को किया जाएगा। सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर जाकर फ्री में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जाकर फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश से संबंधित प्रॉस्पेक्टस और अन्य जानकारी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उपलब्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!