बेटियों को बेचना चाहता था पिता, मां ने पीट-पीटकर मार डाला , बोली, 'पता नहीं था कि मर जाएगा'

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Sep, 2020 11:16 AM

wife beat her husband to death

जब बीते दिन भी वो नशा कर घर आया तो उनमें लड़ाई-झगड़ा हो गया इसके बाद पत्नी ने...

फाजिल्का: फजिल्का में एक पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मारने के आरोप में मामला दर्ज गया है। मिली जानकारी अनुसार पत्नी ने बताया कि उसका पति हर रोज जवान बेटियों को बेचने की धमकी देता था। ऐसे में जब बीते दिन भी वो नशा कर घर आया तो उनमें लड़ाई-झगड़ा हो गया इसके बाद पत्नी ने दामाद और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर नशेड़ी पति की घर लौटते ही खूब पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। 
पत्नी और रिश्तेदार मिलकर पति सीताराम (50) का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पर पहुंच गई। मृतक की बहन ने भी अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए है कि उसके भाई ने शरीर पर घाव के निशान थे जिससे साफ़ पता चलता है कि उसके भाई का कत्ल किया गया है जबकि पत्नी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, और कथित आरोपी पत्नी को काबू कर लिया है जबकि सभी बाकी के रिश्तेदार फरार है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!