Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2026 04:21 PM
बस स्टैंड परिसर जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आना-जाना रहता है, वहां अनैतिक काम भी सामने
लुधियाना: बस स्टैंड परिसर जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आना-जाना रहता है, वहां अनैतिक काम भी सामने आ रहे हैं। बस स्टैंड परिसर के बाहर निकलने वाले यात्रियों को कुछ कथित देह व्यापार करने वाली लड़कियों और महिलाओं द्वारा रोका जाता है और उसे ज़बरन उनके साथ चलने के लिए उकसाया जाता है।
वहीं आज इसके विपरीत मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड परिसर के बाहर खड़ा था और एक लड़का वहां से गुज़रा और लड़की को देख उसका रेट पूछने लगा। पिता से यह बर्दाश्त न हुआ और उसने वहीं पर उस लड़के को पकड़कर लड़ाई करनी शुरू कर दी।
उसे लड़ता देख सिख जत्थेबंदियां वहां एकत्रित हुई और बात बढ़ गई। यात्रियों का कहना है कि वे इस घटनाओं से बहुत ही ज़्यादा परेशान है। वह अपने बच्चों के संग बस स्टैंड में भी जाना सुरक्षित नहीं समझते। सिख जत्थेबंदियों द्वारा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।