गश्त दौरान पंजाब पुलिस के जवान की गाड़ी हादसे का शिकार, 1 कांस्टेबल की मौत

Edited By Vatika,Updated: 06 Jun, 2022 04:56 PM

unjab police jawan s car accident while patrolling

घल्लूघारा दिवस को लेकर गश्त कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया

नवांशहर/काठगढ़ (त्रिपाठी/राजेश) : घल्लूघारा दिवस को लेकर गश्त कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

 जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी आसरों में तैनात कांस्टेबल संदीप चेची पुत्र ज्ञान चंद निवासी हसनपुर कलां, नरिन्दरपाल पुत्र हरमेश चंद निवासी फतेहपुर तथा धर्मवीर निवासी टोंसा बीती रात नवांशहर-रोपड़ हाईवे पर घल्लूघारा दिवस के उपलक्ष्य में गशत कर रहे थे कि आज सुबह तड़कसार करीब 3 बजे जब उनका वाहन रोपड़ बाईपास के नजदीक बने कट से वापस बलाचौर की ओर आ रहा था तो एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर जा चढ़ा तथा क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में बैठे पुलिस कर्मचारी संदीप चेची व नरिन्दरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पीछे की सीट पर बैठा तीसरा कर्मचारी हादसे में बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी आसरों तथा हाईटैक कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने संदीप चेची को मृतक घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नरिन्दर पाल को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!