Punjab के इलाके में चला पीला पंजा, एक साथ गिराए गए 2 घर
Edited By Kamini,Updated: 20 Dec, 2025 02:09 PM

आज 2 घरों पर पीला पंजा चलाया था।
गुरदासपुर (हरजिंतर गोराया) : जिले नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब में शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत जहां लगातार ड्रग तस्करों के घर गिराए जा रहे हैं, वहीं आज दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव डिंडा सांसिया में भी नहर विभाग की सरकारी जमीन पर ड्रग तस्करों द्वारा बनाए गए गैर-कानूनी घरों पर पीला पंजा चलाया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रशासन ने मुहिम के तहत आधा दर्जन से ज्यादा ड्रग तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया था। आज गांव डिंडा सांसिया में ड्रग तस्करों के 2 घर गिराए गए। इस मौके पर बोलते हुए DSP दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि हरीश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत 11 केस और विजय के खिलाफ करीब 3 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने नहर विभाग की सरकारी जमीन पर अपने घर बनाए हुए हैं। नहर विभाग के आदेश पर उनके घरों को गिराया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के कारोबार में शामिल सभी तस्करों के घर लगातार गिराए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

PRTC बस की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, 2 युवकों की मौ/त

Gurdaspur: खेत में मिला संदिग्ध पीला पैकेट, मौके पर पहुंची पुलिस के देख उड़े होश

Gurdaspur: बच्चों के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, 2 युवकों पर चली गोलियां

Punjab: तेज धूप और गर्मी से जूझ रहे फलदार बाग, एक्सपर्ट्स ने जारी की एडवाइजरी

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

Gurdaspur: बाइक सवारों ने दिनदहाड़े Couple को बनाया निशाना, इलाके में दहशत

गुरदासपुर: घर से निकले इकलौते बेटे का मिला श/व, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब में नगर निगम और परिषद के चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें किस दिन होगी Voting

गुरदासपुर के Main चौक पर खड़ी लावारिस कार से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Pathankot: एयरबेस के पास नकली पुलिस ID कार्ड के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार, इलाके में दहशत