Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 12:01 PM

खेत में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): खेत में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम दीनानगर में थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में किसान राहुल हरचंद अपने खेतों में काम कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर चालक ने पीले रंग के लिफाफे में लिपटी संदिग्ध वस्तु देखी तो उसने तुरंत ट्रैक्टर रोक दिया और खेत के मालिक को इसकी सूचना दी।
खेत के मालिक ने बहरामपुर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पैकेट की पूरी जांच की गई तो उसमें से 1 पिस्तौल 30 बोर और 1 मैगजीन बरामद हुई। इस बीच जब इस संबंध में डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस बरामदगी के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कोई और संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस संबंध में बहरामपुर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूरी जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here