Edited By Kamini,Updated: 05 May, 2026 06:35 PM

जिले में PRTC बस की चपेट में आने दर्दनाक हादसा हो गया।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में PRTC बस की चपेट में आने दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान 2 युवकों की मौत होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात तिबड़ी रोड पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात 10:00 से 10:30 बजे के बीच PRTC बस और मोटरसाइकिल सवार युवक के बीच हुआ।
मृतकों की पहचान सुरिंदर पाल (45) और साजन (26-27) के रूप में हुई है। ये दोनों लक्खोवाल गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों के परिवार वालों और चश्मदीदों के मुताबिक, युवक अपने काम से लौट रहे थे। जब वे तिबड़ी रोड पर गेट नंबर 1 के सामने पहुंचे, तो सामने से आ रही चंडीगढ़ डिपो की PRTC बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस की स्पीड बहुत तेज थी और वह गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

परिवार वालों ने बड़े दुख के साथ कहा कि साजन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अभी अविवाहित था। सुरिंदर पाल शादीशुदा था और उसके छोटे बच्चे हैं। इस हादसे ने खुशहाल परिवारों को उजाड़ दिया है। परिजनों का आरोप है कि सरकारी बसों के ड्राइवर समय की पाबंदी के चक्कर में बसों को बहुत तेज चलाते हैं, जिसकी वजह से ऐसे हादसे होते हैं। उन्होंने मांग की है कि दोषी बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रात में बसों की स्पीड पर रोक लगाई जाए। पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय दिया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार वालों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here