पंजाब के सबसे महंगे Toll Plaza की दरें बढ़ने से फूटा लोगों का गुस्सा, बोले-लगा जोर का करंट

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2023 12:14 PM

toll tax ladowala

4 महीने बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बार फिर दरें बढ़ा दी हैं

लुधियाना: पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा की 4 महीने बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बार फिर दरें बढ़ा दी हैं। रेट में 30 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की गई है। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। लोगों में रेट बढ़ाने के लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि लुधियाना से अगर सिर्फ फिल्लौर तक ही आना-जाना हो तो हमें 325 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं, अगर 24 घंटे के बाद आए तो 430 रुपए अदा करने होंगे जबकि तेल 200 रुपए का भी नहीं लगता। ऊपर से जिनके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा, उन्हें तो 860 रुपए ही देने होंगे। लोगों ने कहा कि यह उनसे सरेआम लूट है

“अब कार-जीप-वैन के सिंगल ट्रिप के 215 रुपए चुकाने होंगे। पहले 165 रुपए लगते थे। यह सरेआम लोगों के साथ लूट है। पहले से लोगों से इतने अधिक पैसै वसूले जा रहे थे और ऊपर से इतनी अधिक बढ़ोतरी कर दी गई है।”

-हरीश कुमार गोना, समाजसेवी

“मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए टोल दरों में भी बदलाव किया गया है। एन.एच.ए.आई. ने अब वाहनों में एक्सल की संख्या के आधार पर टोल दरों में बदलाव किया है। 3 एक्सल वाले कमर्शियल वाहन से एक ट्रिप के लिए 795 रुपए, 4-6 एक्सल वाले वाहनों को 1140 रुपए का टोल देना होगा और सात या अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों को 1390 रुपए का भुगतान करना होगा, इसका भार आम लोगों पर ही पड़ेगा। वाहन चालक ढुलाई के रेट बढ़ाते हैं तो लोगों पर ही इसका भार पड़ेगा।”

-दीपक गर्ग

“बिना फास्टैग वाले वाहनों से एक ट्रिप का दोगुना शुल्क लिया जाएगा। कार में अगर फास्टैग नहीं होगा तो 430 रुपए देने होंगे। इससे लोगों को खासी परेशानी होगी। कुछ लोगों को फास्टैग की जानकारी नहीं है इसके चलते उन्हें दोगुने चार्ज देने पड़ेंगे। वहीं, कुछ लोग स्मार्टफोन नहीं रखते या फिर रिचार्ज करवाना भूल जाते हैं। यह व्यवस्था सरासर गलत है।”

-प्रिंस वर्मा

एन.एच.ए.आई. ने मासिक पास में भी बदलाव किया है। इसे टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों तक सीमित कर दिया है। इससे भी लोगों को खासी परेशानी होगी। पहले लोगों को काफी फायदा होता था। इस वजह से अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब पास भी 330 रुपए का कर दिया गया है। यानी हर वर्ग के लिए टोल बढ़ाकर परेशानी पैदा की गई है।”

-सुनील शर्मा

“टोल प्लाजा की दरों को कम किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। सिर्फ 4 माह बाद ही की गई बेतहाशा वृद्धि के कारण लोग भार से नीचे दब जाएंगे, इसलिए एन.एच.ए.आई. को बढ़ाए गए रेट तुरंत वापस लेने चाहिएं।”

-सतीश देहाती

“टोल प्लाजा पर फास्टैग होने के बावजूद काफी समय लग जाता है जबकि नियम के मुताबिक 3 मिनट के बाद टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता। वहीं, कई लोगों को आधे घंटे का समय तक भी लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।”

-डॉ. नरेश कुमार

“टोल टैक्स में बढ़ौतरी करने से पहले लोगों की राय लेनी चाहिए, मगर रेटों में मनमानी वृद्धि की जा रही है जोकि गलत है। जालंधर-पानीपत हाईवे पर कई जगह गड्ढे हैं। यह स्थिति तब है, जब मोटा टोल टैक्स वसूला जाता है।”

-अजय राजपूत

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!