Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2022 02:51 PM

थाना टल्लेवाल अधीन पड़ते गांव गहल में आज सुबह समय दामाद की तरफ से अपनी सास का चाकू मार कर कत्ल कर दिया गया जबकि एक महिला गंभीर घायल हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव...
बरनाला (विवेक सिंधवानी): थाना टल्लेवाल अधीन पड़ते गांव गहल में आज सुबह समय दामाद की तरफ से अपनी सास का चाकू मार कर कत्ल कर दिया गया जबकि एक महिला गंभीर घायल हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गहल के जीत सिंह की लड़की जगरूप सिंह निवासी चुहाणके खुर्द से 10 वर्ष पहले विवाह हुआ था जिसका घरेलू कलेश होने के कारण आपस में तलाक हो गया। लड़की के परिवार ने आगे हिम्मतपुरा गांव शादी कर दी। इसी रंजिश के चलते जगरूप सिंह बीते 2 दिन पहले गांव गहल लड़की के परिवार को धमकियां देकर गया था जिसकी परिवार ने बाकायदा थाना टल्लेवाल की पुलिस को शिकायत भी की थी।
यह भी पढ़ेंः प्रधान बनने पर राजा वड़िंग को ट्वीट कर जानें क्या बोले नवजोत सिद्धू
आज सुबह करीब 9 बजे जगरूप सिंह गांव गहल उनके घर आया और जीत सिंह की पत्नी मुखत्यार कौर पर चाकू से वार करके उसका कत्ल कर दिया जबकि मृतका को बचाने आई पड़ोसन कुलवंत को भी मुलजिम ने चाकू मार कर घायल कर दिया जिसको बरनाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना से पूरे गांव में सहम का माहौल है। घटना स्थल पर थाना टल्लेवाल की पुलिस और अन्य उच्च अधिकारी पहुंचे और मामले की कार्यवाही जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here