सोशल मीडिया पर छा गया ये दुल्हा-दुल्हन... देख हर किसी के मुंह से निकल रहा Waah!

Edited By Kamini,Updated: 16 Apr, 2025 03:16 PM

this bride and groom became famous on social media

कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है, उन्हें सिर्फ यहां पर मिलना होता है। ऐसी हे एक जोड़ी शादी के बंधन में बंधी है, जोकि खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

पंजाब डेस्क : कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है, उन्हें सिर्फ यहां पर मिलना होता है। ऐसी हे एक जोड़ी शादी के बंधन में बंधी है, जोकि खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि, पंजाब की आरुषि व अम्बाला कैंट के नितिन वर्मा की शादी की बात करें, तो आपके मुंह से भी शायद यही निकलेगा कि वाकई ये जोड़ी भी भगवान ने ऊपर ही बना दी थी। 

PunjabKesari

यहां हम बात कर रहे हैं अंबाला कैंट के युवक और रोपड़ की एक युवती की, जो छावनी एक निजी पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए है। 25 वर्षीय नितिन वर्मा और रोपड़ की 23 वर्षीय आरुषि ने समाज की प्रथाओं को तोड़ते बिना दहेज के शादी की है। इनकी शादी की खास बात यह है कि इस दम्पत्ति की लंबाई कम है। नितिन की 3 फीट 8 इंच और आरुषि की 3 फीट 6 इंच। इन दोनों का आत्मविश्वास और प्यार समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।

नितिन और आरुषि की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अब भी दहेज, कद या शारीरिक बनावट को रिश्तों का पैमाना मानते हैं। नितिन का कहना है कि उनके रिश्तेदार की नजर रोपड़ में आरुषि पर पड़ी थी। जब शादी का प्रस्ताव लेकर घर पहुंचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगा। बिना दहेज शादी का प्रस्ताव रखा तो यह बात आरुषि के परिवार को भी बहुत पसंद आई और दोनों ने सादगी से विवाह कर लिया। अब दोनों बहुत खुश है। बता दें कि पंजाब के रोपड़ की रहने वाली आरुषि 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और परिवार में एक मजबूत सहारा रही हैं। आरुषि ने BA तक पढ़ाई की है। नितिन का परिवार अब बहुत खुश है कि उन्हें पढ़ी लिखी बहु मिल गई। नई जोड़ी को आशीर्वाद रिश्तेदार लगातार बधाई देने घर आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!