Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2022 04:26 PM
यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा ने भारत सरकार की कारगुजारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लुधियाना : यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा ने भारत सरकार की कारगुजारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने इंडियन एंबैसी में अधिकारी विक्रम कुमार पर आरोप लगाया है कि वह लगातार उनकी फोन कॉल्स काट रहे हैं तथा उनसे बात करने से किनारा कर रहे हैं। लड़की ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि हमने अधिकारियों को रोमानिया बार्डर की वीडियो भी भेजी है, जिसमें लड़कियों को बड़ी बेरहमी से मारा जा रहा है। लेकिन एंबैसी के अधिकारी हमें कोई गाइडैंस देने की बजाय इग्नोर कर रहे हैं। उसने कहा कि इंडियन एंबैसी की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ भारत सरकार दावा कर रही है कि हम अपनी तरफ से यूक्रेन में फंसे लोगों की पूरी मदद कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार की तरफ से हमें कोई मदद नहीं मिल रही। पीड़िता ने लोगों से मांग की है कि वे भारत सरकारपर दबाव बनाएं कि यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here